भिलाई नगर 12 जनवरी। कुम्हारी थाना क्षेत्र एवं नंदनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत 2 दिन में दो वाहन दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। नंदिनी कुंदनी क्षेत्र में दो दो पहिया वाहन की भिड़ंत में एक युवक एवं नेशनल हाईवे रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर द्वारा दुपहिया वाहन चालक को कुचल दिए जाने के कारण मौत हुई है। ओमकार प्रसाद हिरवानी पिता कैलाश कुमार हिरवानी उम्र 37 वर्ष पता कैलाश नगर भिलाई थाना जामुल 10 जनवरी को 16:00 बजे दुपहिया वाहन क्रमांक CG-07-BU-6838 से रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहे थे। नेशनल हाईवे रोड पर नेताजी ढाबा जंजगिरी के पास टेलर क्रमांक CG-07-CG-0970 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ओमकार प्रसाद हिरवानी के एक्टीवा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ओमकार प्रसाद हिरवानी का सिर पूरी तरह टेलर के चक्का में कुचला गया जिसे हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात ओमकार हिरवानी को मृत्यु घोषित कर दिया। आरोपी टेलर क्रमांक CG-07-CG-0970 का चालक के खिलाफ अस्पताल की सूचना पर धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
प्रार्थी रूपेश निषाद पिता सुदामा निषाद 9 जनवरी 2025 को दोपहर 03.30 बजे मै अपने दोस्त छत्र कुमार पटेल के साथ मो0सा0 स्पलेडर क्र0 CG07AR0861 मे बाल कटिंग कराने ग्राम हरदी से ग्राम नंदिनीखुदनी जा रहे थे मो0सा0 को छत्र कुमार पटेल चला रहा था कि हरदी नंदिनीखुदनी रोड जे के लक्ष्मी सीमेंट कंपनी के धर्मकांटा के आगे चिरकोटिन मंदिर के पास पहुचे थे की सामने से आ रही मो0सा0 टीवीएस एक्सल क्र0 CG07CD7526 का चालक अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया एक्सीडेट से रूपेश निषाद एवं छत्र कुमार मो0सा0 सहित रोड पर गिर गये एक्सीडेट से रुपेश बाये पैर,सिर ,जीभ एवं छत्र कुमार को सिर एवं बाये पैर में चोट लगने से ईलाज हेतु डायल 112 से शास0 अस्प0 अहिवारा ले गये जहां छत्र कुमार को गंभीर चोट आने से ईलाज हेतु रिफर करने से उसके परिवार वालो द्धारा एसआर अस्पताल चिखली में भर्ती किये थे। इलाज के दौरान 10 जनवरी को के सुबह 05.30 बजे छात्र कुमार की मृत्यु हो गया है 11 जनवरी को रूपेश की रिपोर्ट पर से टीवीएस एक्सल क्र0 CG07CD7526 का चालक के खिलाफ नंदिनी पुलिस के द्वारा 125(a)-BNS, 281-BNS, 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
दुर्ग जिले में एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत, ट्रेलर द्वारा कुचले जाने से एक एवं दो दुपहिया वाहन की भिड़ंत मे दूसरे युवको की मौत

