*18 और 19 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान, 1 लाख लोगों को टीके लगाने का रखा लक्ष्य,बनाए गए 552 वैक्सीनेशन सेंटर*

*18 और 19 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान, 1 लाख लोगों को टीके लगाने का रखा लक्ष्य,बनाए गए 552 वैक्सीनेशन सेंटर*


18 और 19 जनवरी को टीकाकरण महाअभियान, 1 लाख लोगों को टीके लगाने का रखा लक्ष्य,बनाए गए 552 वैक्सीनेशन सेंटर

दुर्ग 17 जनवरी ।  कोविड से बचाव के लिये 18 और 19 जनवरी को जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान अयोजित किया गया है। कुल एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है इसके लिए जिले में कुल 552 वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल वैन भी उपलब्ध रहेगी जो घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण करेगी।

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ सीबीएस बंजारे ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है। ऐसे में हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगाने  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कुल 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। महा अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लग सके इसके लिए एएनएम, वैक्सीनेटर, सीआरपी, मितानीन को टीम में शामिल किया गया है। दुर्ग निगम क्षेत्र में 126, भिलाई मे 65, धंमधा में 174 पाटन में 50, निकुम में 84, चरोदा में 25 रिसाली में 23 जामुल में पांच वैक्सीनेशन सेंटर तैयार किए गए है। इसके अलावा मोबाईल टीम उपलब्ध रहेगी जो घूम घूम कर वैक्सीन लगायेगी । वहीं टीकाकरण से छूटे हुए लोगो का फील्ड सर्वे कार्य किया जा रहा है, ताकि प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के छुटे हुये व्यक्तियों का टीकाकरण हो सके।

 जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सीबीएस बंजारे ने  बताया कि 18 जनवरी को महा अभियान के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने मुनादी एवं अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार निगम क्षेत्रो में किया जा रहा है। निर्धारित किये गए  सेंटर में कोविशिल्ड तथा कोवैक्सीन के प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाएंगे, इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर दोनों डोज लगा चुके है ऐसे लोगों के लिए प्रीकोसन के तौर पर बूस्टर डोज लगाने की सुविधा सभी केंद्रों में रहेगी।