महा अभियान के तहत सेक्टर 7 पार्षद कार्यालय में कल लगेंगे कोविड-19 के टीके
भिलाई नगर 17 जनवरी । कोविड-19 टीकाकरण के महा अभियान के तहत 18 जनवरी को सेक्टर 7 में पार्षद कार्यालय में को वैक्सीन एवं कोविशील्ड के प्रथम द्वितीय एवं बूस्टर डोज लगाए जाएंगे।
पार्षद एवं अध्यक्ष खाद्य, लोक स्वास्थय एवं स्वच्छता विभाग
नगर पालिक निगम भिलाई लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि 18 जनवरी 2022 के लिए टीका हेतु 15 से 18, 18 प्लस, 45 प्लस* आयु वर्ग के व्यक्तियों को एवं बूस्टर डोज*, कोवैक्सिन का प्रथम डोज, कोविशील्ड का प्रथम एंव द्वितीय डोज पार्षद कार्यालय सड़क 18* में लगाया जाएगा।
बूस्टर डोज के लिए, सेकेंड डोज लगने पश्चात् 9 माह का अंतर होना अनिवार्य है। पार्षद ने लोगों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए हितग्राही अपने आधार कार्ड के साथ भोजन करने के पश्चात ही पहुंचे।

