BSP में दो दिन में 2 धमाके, URM के केबल में लगी आग, 18 घंटे से उत्पादन ठप्प

BSP में दो दिन में 2 धमाके, URM के केबल में लगी आग, 18 घंटे से उत्पादन ठप्प


भिलाई नगर 09 जनवरी 2025। बीएसपी के यूनिवर्सल रेल मिल के टनल के केवल में कल शाम को करीब 6:30 बजे आग लग गई थी। फायरफाइटर टीम ने पहुंचकर फार्म की बौछार कर आग को बुझाया। परंतु इस घटना के बाद से उत्पादन बंद है ।
भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में में 6 जनवरी को लीकेज से धमाका और 8 जनवरी को शाम 6:30 के करीब
तेज आवाज के बाद एक के बाद एक धमाके हुए हैं।जिससे कर्मचारियों को लगा कि, कोई बड़े आकार का पटाखा फोड़ रहा है। देखते ही देखते यूनिवर्सल रेल मिल और वेलफेयर बिल्डिंग में अंधेरा छा गया। आग लगने पर कर्मचारियों के द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु वह सफल नहीं हो पाए तत्काल फायर टीम को बुलाया गया फायर टीम के द्वारा फार्म का छिड़काव कर आग बुझाई गई । धमाके के बाद उठी आग की लपटे की चपेट में आने से बिजली से संबंधित कई उपकरण जल गए हैं। जिसके कारण प्रबंधन को भारी नुकसान हुआ है। टनल के अंदर लगे करीब 2 मीटर केबल जल गया है। जिसे काटकर अलग किया गया है। मरम्मत का कार्य जारी है आज शाम तक उत्पादन प्रारंभ होने की उम्मीद जताई गई है।

जिससे टैंडम मिल के पास क्रॉस ट्रांफर एरिया की टनल में आग लग गई। चारों तरफ धुआं भरने से आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस हादसे को लेकर बीएसपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।