जिले में आज 759 नए संक्रमित मरीज मिले, करीब 3 गुना मरीजों ने स्वस्थ होकर की वापसी, पॉजिटिविटी की दर बढ़कर हुई 23% , 2 मरीजों की मौत
दुर्ग 17 जनवरी । जिला दुर्ग में आज कोरोनावायरस से संक्रमित 759 नए मरीज मिले हैं । इसकी तुलना में करीब 3 गुना कुल 1845 कोरोना को हराकर वापसी की है। परंतु पॉजिटिविटी की दर बढ़कर 23% हो गई है ।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न जांच केंद्रों से आज कुल 3275 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिनमें से 759 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है । जिसके कारण जिले में पॉजिटिविटी की दर कल की तुलना में 5% बढ़कर 23% हो गई है। इस महामारी को लेकर सुखद पहलू यह भी रहा है कि आज संक्रमित मरीजों की तुलना में करीबन 3 गुना मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है । आज कल 1845 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि दो लोगों की आज मौत भी हुई है। जिले में वर्तमान समय में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3648 है। इसे ध्यान में रखते हुए डॉ ठाकुर के द्वारा जिले के सभी नागरिकों से कोविड-19 महामारी के अनुरूप व्यवहार करने की अपील की है। साथ ही उनके द्वारा जिले में 18 एवं 19 जनवरी को चलाए जाने वाले टीकाकरण के महा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होगा टीका लगाने की भी अपील की है।

