*पति को बचाने गई पत्नी से भी मारपीट, स्मृति नगर में दो के खिलाफ जुर्म दर्ज *

*पति को बचाने गई पत्नी से भी मारपीट, स्मृति नगर में दो के खिलाफ जुर्म दर्ज *


पति को बचाने गई पत्नी से भी मारपीट, स्मृति नगर में दो के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 18 जनवरी। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हरिया भाठा में शराब के नशे में दो आरोपियों ने एक श्रमिक की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव में आई उसकी पत्नी से भी मारपीट की गयी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि पेशे से श्रमिक 29 वर्षीय शत्रुहन लाल ठाकुर निवासी खम्हरिया भाठा अपने घर में था तभी मोहल्ले के नरेश साहू और मुकेश साहू उसके घर के सामने गाली बकने लगे। दोनों नशे में थे। जब शत्रुहन ने उन्हें रोकना चाहा तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शत्रुहन को मुक्के एवं लात से पिटता देख उसकी पत्नी सावित्री बाई गोड बीच बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके बाल खींचे और उसे भी मारा। सावित्री के चेहरे और शत्रुहन की कोहनी एवं बांये पसली के पास चोट आई है। पड़ोसी अमर सतनामी एवं दलेश्वर निषाद के बीच बचाव पर आरोपी वहां से भाग गए।