शंकर पारा में भाभी से मारपीट, सिर फोड़ देवर फरार
भिलाई नगर, 18 जनवरी। शंकर पारा वार्ड-16 में आज सुबह देवर ने भाभी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पड़ोस के लोगों ने जब बीचबचाव किया तो आरोपी ने ईंट के टुकडे़ से मार भाभी का सिर फोड़ भाग गया। रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने आरोपी जयचंद साहू के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
सुपेला थाना एएसआई गणेश साहू ने बताया कि शंकरपारा निवासी 22 वर्षीया रेवती साहू सुबह 10 बजे अपने घर के सामने मे खड़ी थी तभी उसका देवर जयचंद साहू आया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। रेवती ने विरोध किया तो हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव कर रेवती को छुडा़या तो आरोपी ने ईंट के टुकडा़ उठा रेवती के सिर पर मार भाग गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेवती की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है।

