भिलाई नगर 6 जनवरी 2025 । बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस-5 के बॉटम एरिया में ब्लास्ट के बाद हॉट मेटल बाहर आ गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है परंतु ब्रेकडाउन कर दिया गया है। इस घटना के कारण ब्लास्ट फर्नेस 5 क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। हादसे के तुरंत बाद क्षेत्र आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।
जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-5 में करीब 2:00 बजे के करीब बॉटम एरिया में 12 से 15 फीट एरिया में फट गया था। ब्लास्ट के साथ हॉट मेटल बाहर आ गया और आसपास के क्षेत्र में फैल गया। हालांकि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। परंतु उत्पादन प्रभावित हुआ है। इस घटना से हड़कंप मच गया, और स्थिति को काबू में लाने के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहे हैं।
घटना के बाद भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हॉट मेटल के फैलने के कारण लगी भीषण आग को बुझाने के लिए बीएसपी के दमकल कर्मी लगातार जुटे हुए हैं। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

