मुख्य नगर पालिका अधिकारी सस्पेंड, फर्नीचर खरीदी में अनियमितता का मामला

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सस्पेंड, फर्नीचर खरीदी में अनियमितता का मामला


सीजी न्यूज ऑनलाइन 2 जनवरी 2025 । दल्लीराजहरा नगर पालिका के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। कोंडागांव में पदस्थ रहने के दौरान रिनोवेशन कार्य और फर्नीचर क्रय में अनियमितता किए जाने का आरोप लगे थे। जांच में आरोप की हुई पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के अपर सचिव ने पत्र जारी कर निलंबित कर दिया है।

प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा भूपेन्द्र वार्डेकर, को नगर पालिका परिषद कोण्डागांव में पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन कार्य एवं फर्नीचर क्रय में गंभीर अनियमितता किया जाना पाया गया। गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।
अतएव राज्य शासन, द्वारा भूपेन्द्र वार्डेकर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा को छत्तीसगढ़ राज्य नगर पालिका (कार्यपालन/यांत्रिकी/स्वास्थ्य) सेवा, भर्ती तथा सेवा की शर्ते नियम 2017 के नियम 33 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।
निलंबन अवधि में श्री वार्डेकर का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर नियत किया जाता है एवं उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।