डामर प्लांट में हाईवा की चपेट में आए मजदूर की मौत, नंदिनी थाने का मामला

डामर प्लांट में हाईवा की चपेट में आए मजदूर की मौत, नंदिनी थाने का मामला


भिलाई नगर 31 दिसंबर । दुर्ग जिले के डामर प्लांट में एक हाईवा ने मजदूर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने डामर प्लांट के मालिक से मुआवजा दिलाया। जिसके बाद शव उठाया गया। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है।

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि नंदिनी थाना अंतर्गत ग्राम बानबरद में सुबह 11:30 बजे अनमोल डामर प्लांट के अंदर ट्रक क्रमांक CG 07 CA 7998 बजे ट्रक में डामर लोड करते वक्त मजदूर अशोक कोसरे पिता गोकुल कोसरे 45 साल की चपेट में आने से मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक में डामर लोड किया जा रहा था इसी दौरान ड्राइवर ने ब्रेक लगाया बाई तरफ में काम कर रहा मजदूर ट्रक की चपेट में आया गया। कुछ ले जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए नंदनी पुलिस के द्वारा शव उठाने का प्रयास किया गया। परंतु ग्रामीणों ने नंदिनी पुलिस को रोक लिया। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मलिक के द्वारा तत्काल ₹60000 की आर्थिक मदद की गई शेष राशि बाद में देने पर सहमति बनी। दोपहर 2:00 बजे बॉडी को प्लांट से उठाया गया।