पुरैना बस्ती में डायरिया से महिला की मौत के बाद पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

पुरैना बस्ती में डायरिया से महिला की मौत के बाद पहुंचा स्वास्थ्य विभाग


🛑 12 नए मरीज मिले, लिया गया पानी का सैंपल, नोडल अधिकारी नियुक्त

दुर्ग, 31 दिसम्बर । रिसाली नगर पालिक निगम के अंर्तगत आने वाले वार्ड में डायरिया से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंची सर्वे के बाद डायरिया के 12 और मरीज मिले हैं। रिसाली निगम के कर्मचारियों ने पानी सप्लाई लाइन में एक लीकेज को बंद किया एवं प्रभावित क्षेत्र से पीने के पानी का सैंपल लिया गया है। कल स्टूल सैंपल एकत्रित किया जाएगा। सैयद असलम बीईटीओ अर्बन हेल्थ भिलाई तीन चरोदा को प्रभावित क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है।


29 दिसम्बर को देर रात्रि नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 39 पुरैना में रहने वाली 39 वर्षीय महिला लक्ष्मी चन्द्राकर को गंभीर स्थित में जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरैना क्षेत्र का दौरा किया। जिसमें 30 दिसम्बर को इस वार्ड के 8 नये मरीज मिलने की बात कही जा रही है। जिन्हें अस्पताल लाकर उनका ईलाज शुरु किया गया। इसमें 5 मरीज को प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी। शेष 3 मरीज का ईलाज अस्पताल में शुरु किया गया।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डा दिव्या श्रीवास्तव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुनेश्वर कठौतिया ओर नगर निगम रिसाली के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ओर निगम की टीम ने वार्ड में सर्वेक्षण कर क्लोरीन टेबलेट व ओआरएस पैकेट व जिंक टेबलेट वितरण किया। आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे का कार्य किया। जिसमें आज 31 दिसम्बर को 12 नये मरीज मिले है। बताया जा रहा है, कि सभी मरीजों के स्थानीय अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी से अनुसार सभी की स्थिति सामन्य बताई जा रही है। जिन्हें घर में रहने की सलाह दी गई है। रिसाली के वार्ड पुरैना में फैला डायरिया नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है। घर घर सर्वे के दौरान आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घरो में जाकर स्वास्थ्य की जानकारी लेकर खिचड़ी ओर सादा भोजन पानी उबालकर ठंडा करके पीने सलाह दी गई है।

लगभग सौ से ज्यादा घरो में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विजिट करने के साथ मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लिया। टीम ने प्रभारी बीईटीओ शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 सैय्यद असलम, बीईटीओ रिसाली श्रीमती चंद्रिका यादव, एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास, एएनएम श्रीमती द्रौपदी, हेमलता निर्मलकर, की स्वच्छता टीम उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग के विष्णु देवांगन, पी चेलम, सैयद रिजवान, रविशंकर सत्यार्थी, प्रकाश भगत मितानीन के.एल. कुमारी, इंदिरावती वर्मा, सरोज निषाद यशोदा, पी आर. रुद्रा, द्रौपदी यादव सहित अनेक उपस्थित थे।
वार्ड वासियों के अनुसार उनके वार्ड में आने वाले पानी शुद्ध नही होने के कारण इसकी शिकायत संबंधित विभाग में की गई। वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज इस वार्ड में कुछ लोगों के घरों से पानी की सम्पैल की जांच के लिये पानी एकत्रित किया है। वही निगम रिसाली की टीम ने भी साफ-सफाई पर विशेष अभियान शुरु कर दिया है।