*खुर्सीपार मछली मार्केट में मारपीट, चार के खिलाफ जुर्म दर्ज*

*खुर्सीपार मछली मार्केट में मारपीट, चार के खिलाफ जुर्म दर्ज*


खुर्सीपार मछली मार्केट में मारपीट, चार के खिलाफ जुर्म दर्ज 

भिलाई नगर, 20 जनवरी। खुर्सीपार मछली मार्केट में बीती रात पुराने विवाद को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक युवक से मारपीट की। देर रात खुर्सीपार थाना में पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी अमित चौधरी, गुडडू, राहुल और राज के खिलाफ धारा 293, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय गगन डोके जागीर चौक पंजाबी मोहल्ला न्यू खुर्सीपार निवासी है तथा वह मछली मार्केट खुर्सीपार में मटन दुकान का संचालक है। मंगलवार को दुकान पर उसके पिता जी राजू डोके थे तभी रात्रि करीबन 8 बजे अमित चौधरी आया और इनके ग्राहकों को बोलने लगा कि इस दुकान से मटन नहीं खरीदना, अच्छा नही रहता है। जिसका राजू और गगन ने विरोध किया। आपस में कहा सुनी बाद मामला शांत हो गया। बुधवार को इसी रंजिशवश अमित चौधरी, गुडडू, राहुल, राज दुकान पहुँचे और गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उन्होंने गगन से जमकर देते हुए हाथ मारपीट की। गगन के दायें हाथ और किसी धारदार वस्तु से चेहरे पर वार करने से चोट आई है।