दुर्ग संभाग की खबर : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत

दुर्ग संभाग की खबर : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत


सीजी न्यूज ऑनलाइन 30 दिसंबर । राजनांदगांव जिले के घुमका से लगे ग्राम मुरमुन्दा चारभाठा रोड में ट्रक और मोटर साइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटर साइकिल सीजी 08 एई 7489 पर सवार मुरमुन्दा में रहने वाले तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों में भुवन यादव 35 वर्षीय, नारद यादव 29 वर्षीय और तुलेश्वर यादव 35 वर्षीय मोटर साइकिल से ग्राम चारभाठा की ओर जा रहे थे। तभी बेमेतरा की ओर से आ रहे ट्रक से मोटर साइकिल सवार सीधे भीड़ गए।
घटना रविवार शाम 5 बजे की है। सूचना मिलते ही घुमका पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सड़क से युवकों के शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए राजनांदगांव भेजा गया। ट्रक को जप्त कर लिया है।

इधर घटना की खबर लगते ही मृतकों के स्वजन को गहरा धक्का लगा । कुछ देर पहले ही घर से निकले थे। ग्रामीण भी घटना में गांव के तीन युवकों की मौत की खबर सुनकर सकते में आ गए। घुमका थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपित ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।