मोबाइल पर घर की लाइव फीड नहीं दिखी, हुआ 10 लाख की चोरी का खुलासा

मोबाइल पर घर की लाइव फीड नहीं दिखी, हुआ 10 लाख की चोरी का खुलासा


⭕ तकनीकी साक्ष्य मिटाने DBR भी ले गए चोर

भिलाई नगर 30 दिसंबर। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानंद नगर कोहका में शराब ठेकेदार के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। सुन घर से चोर करीब 10 लाख रुपए के गहने एवं ₹70000 नकद लेकर फरार हो गए। स्मृति नगर पुलिस मामले में अपराध पंजीबद कर जांच कर रही है।


स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि अरविंद सिंह ओडिशा में शराब दुकान का ठेकेदार है. 22 दिसंबर को परिवार के साथ ससुराल बोकारो झारखंड गया था. घर में उसने एक्वेरियम में मछलियां रखी हुई है. जिन्हें दाना डालने के लिए उसने अपनी नौकरानी को घर की चाबी दी थी. घर से बाहर होने के दौरान अरविंद सिंह घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का लाइव फीड अपने मोबाइल पर देखता रहता था. 26 दिसंबर तक सीसीटीवी कैमरे के लाइव फीड में सब कुछ सही दिख रहा था. 27 दिसंबर को सुबह मोबाइल पर सीसीटीवी का फीड चेक किया तो वह बंद मिला.”

घर से गायब मिले लगभग 10 लाख के जेवर और कैश


चौकी प्रभारी ने बताया कि “शराब ठेकेदार ने तुरंत घर में काम करने वाली को फोन किया. काम वाली जब घर पहुंची तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. यह सूचना मिलने पर शराब ठेकेदार 28 दिसंबर को भिलाई वापस लौटा।

वह सबसे पहले बेडरूम पहुंचा. वहां देखा तो कमरा अस्त व्यस्त था. आलमारी में रखे करीब सोने के आभूषण, चांदी के कुछ सिक्के और करीब 70 हजार कैश गायब मिला. आरोपियों के द्वारा गुल्लक तक को नहीं छोड़ा। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब था. जिसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी में की।”
फिलहाल ठेकेदार के घर चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि जल्द चोर पकड़ लिए जाएंगे.