चक्का जाम बाद 5 हाईवा को किया आग के हवाले, आरोपी जामुल पुलिस की गिरफ्त में

चक्का जाम बाद 5 हाईवा को किया आग के हवाले, आरोपी जामुल पुलिस की गिरफ्त में


भिलाई नगर 29 दिसंबर। चक्काजाम कर 5 हाईवा ट्रक को आग के हवाले करने के 06 वर्ष पुराने मामले में 02 आरोपियों को जामुल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। सड़क दुर्घटना में मृत्यु से आक्रोशित होकर चक्काजाम करने के बाद घटना को अंजाम दिया था। प्रदर्शनकारियों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए फायर ब्रिगेड वाहन के साथ तोड़फोड़ की थी। जामुल पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़ाये गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि 12 जुलाई 2019 की रात्रि 20ः45 बजे नंदिनी रोड ढौर चौक जामुल के पास सड़क दुर्घटना में ग्राम ढौर का रहने वाले एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा आने जाने वाले वाहनो को रोककर चक्काजाम किये थे। इसी दौरान आरोपियो द्वारा रोके गये 5 हाईवा वाहनो को आग लगाया गया तथा आग पर काबू पाने आये फायर ब्रिगेड वाहन को तोड़फोड़ कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया गया।

उक्त संबंध में थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जामुल पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्तगी करते हुए आरोपी जागेश्वर उर्फ गोलू चद्रवंशी, अमीत कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर 28 दिसंबर 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण 06 वर्ष पुराना है तथा आरोपियो के बारे में लगातार पता तलाश किया जा रहा था, 06 वर्ष बाद आरोपियों शिनाख्तगी करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिलदेव पाण्डेय, उनि पुनित राम सूर्यवंशी, सउनि महफूज खान, प्र.आर. अनिल सिंह, आर. संजय मिश्रा, रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान सिंह, जी. सामुएल, राधे यादव का विशेष योगदान रहा। अपराध क्रमांक
355/2019 धारा 147, 341, 427, 294, 323, 186, 353 भादवि
आरोपी –

  1. जागेश्वर उर्फ गोलू चन्द्रवंशी पिता राम दास चन्द्रवंशी उम्र 38 साल निवासी सतनामी मोहल्ला ग्राम ढौर थाना जामुल
  2. अमित कुमार बंजारे पिता परमानंद बंजारे उम्र 33 साल निवासी ग्राम ढौर थाना जामुल।