पेट्रोल पंप लूट के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पेट्रोल पंप लूट के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


भिलाई नगर 29 दिसंबर । पेट्रोल पंप में लूट करने वाले फरार दो आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पेट्रोल डलवाने के नाम पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसीसीयू एवं थाना नंदनी की संयुक्त कार्यवाही की है। आरोपियों के कब्जे से लाठी, डण्डा बरामद किया गया है।
20 दिसंबर को प्रार्थी छत्रपाल साहू ने थाना नंदिनी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19 और 20 दिसंबर के मध्य रात्रि बोथरा पेट्रोल पंप मेडेसरा धमधा रोड़ मे 4 युवको द्वारा मध्यरात्रि में पेट्रोल डलवाने के नाम पर पेट्रोल पंप के ऑफिस को खुलवा कर पेट्रोल पंप के कर्मचारियो को चाकू डंडा और नकली पिस्टल दिखाकर ऑफिस में रखे 28000/- रू0 को लूटकर ले गये है। प्रार्थी के शिकायत पर थाना नंदिनी मे अपराध क्रमांक 308/2024 धारा 309 (6) बीएनएस कायम किया गया। निरीक्षक तापेश्वर नेताम प्रभारी एसीसीयू, निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी नंदनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मामलें के पतासाजी हेतु लगाया गया। प्रकरण में 01 आरोपी एवं 01 अपचारी बालक को 24 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया था एवं 02 आरोपी सकुनत से फरार थे। प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान फरार आरोपी घटना दिनांक से गांव से फरार थे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि गांव में आये हुए है कि सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी 1. बंटी उर्फ ओंकार यादव आ० बुधराम यादव 26 साल साकिन कोड़िया थाना नंदिनी 2. नरेश यादव आ० लतेल यादव 25 साल साकिन 25 साल साकिन कोडिया थाना नंदिनी को 27 दिसम्बर को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम कार्यवाही थाना नंदनी नगर से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तापेश्वर नेताम प्रभारी एसीसीयू, निरीक्षक मनीष शर्मा थाना प्रभारी नंदनी, उप निरीक्षक उग्रसेन जगत थाना नंदिनी, एसीसीयू से सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्रआर० प्रदीप सिंह आरक्षक, जी रवि, नरेन्द्र सहारे, तिलेश्वर राठौर, बालमुकुंद साहू थाना नंदनी से आरक्षक मानिकचंद धुरन्धर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।