🛑घर से अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर बेसबॉल व हॉकी से पीटा
भिलाईनगर 26 दिसंबर । भाजपा नेता एवं भिलाई निगम के पूर्व पार्षद के पुत्र का उसके घर से अपहरण करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी जब उसका अपहरण नहीं कर पाए तो उन्होंने हॉकी एवं बेसबॉल के बैट से बेरहमी से पीटा और भाग गए। भाजपा नेता के पुत्र को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
भिलाईनगर थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि भाजपा नेता और पूर्व पार्षद रॉबर्ट कामिल हास्पिटल सेक्टर सड़क 09 क्वाटर 08 ब्लाक 02 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका पुत्र उत्कर्ष एंथनी भिलाई स्टील प्लांट में प्राइवेट सुपरवाइजर का काम करता है। क्रिसमस होने से बीती देर रात 2 बजे पूरे परिवार के साथ क्रिसमस का त्यौहार मना रहे थे। उनका बेटा उत्कर्ष एंथोनी सीढ़ियों में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। । इसी दौरान वहां हास्पिटल सेक्टर मे रहने वाले नानु निर्मलकर ,अनीश, प्रियम शरण एवं रोहन बाम्लेश्वर आये और पुरानी रंजीश की बात को लेकर मेरे बेटे को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी देकर बेसबाल डण्डे एवं हाकी स्टीक से मारपीट किये है।
उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे। उत्कर्ष ने बचाव बचाव शोर मचाया तो आरोपी उसे ले नहीं जा पाए। वह लोग हाथ में हॉकी, राड और डंडा लिए थे। उसी से उत्कर्ष को घर के बाहर ही गिराकर पीटने लगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एवं कामिल रॉबर्ट घर से बाहर निकले। उन्होंने डायल 112 को फोन किया और बेटे को आरोपियों से बचाया। मारपीट की घटना में उत्कर्ष के सिर और शरीर में काफी चोट आई। इसके बाद डायल 112 की टीम वहां पहुंची। उन लोगों ने घायल को तुरंत सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कामिल अन्थोनी उम्र 59 साल की रिपोर्ट पर से भिलाई नगर पुलिस के द्वारा आरोपी नानु निर्मलकर , अनीश , प्रियमशरण , रोहन बाम्बलेश्वर 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मिली है।

