मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए देवरानी-जेठानी ने पड़ोसन से की मारपीट, सेक्टर-7 की घटना
भिलाई नगर, 21 जनवरी। चेक बाउंस का न्यायालय से मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए देवरानी जेठानी ने पड़ोसी महिला से मारपीट करते हुए ईंट के टुकड़े से मार उसे घायल कर दिया है। सेक्टर-7 की इस घटना में कोतवाली पुलिस ने आरोपी देवरानी-जेठानी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
भिलाई नगर थाना के एएसआई जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि 54 वर्षीय श्रीमती सरोज चौबे सड़क 16 क्वाटर 5/बी, सेक्टर-7 निवासी के मकान में दोपहर उनकी पड़ोसी एस उमा महेश्वरी अपनी देवरानी लक्ष्मी के साथ आई और घर के बाहर बुला चेक बाउंस का मुकदमा वापस लेने कहा। सरोज द्वारा मना करने पर गालियां देते हुए दोनों ने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगी। सड़क पर पडे़ ईंट का टुकडा़ उठा कर सरोज पर फेंका मारा जिससे उसके बाएँ कंधे, पैर मे चोट आई है। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर सरोज के पति को खबर दी। सरोज और उनके पति विनोद कुमार ने थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवायी है।

