Breaking News : अमित जोश एनकाउंटर के SDM छावनी जांच अधिकारी नियुक्त

Breaking News : अमित जोश एनकाउंटर के SDM छावनी जांच अधिकारी नियुक्त


दुर्ग, 24 दिसम्बर । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने थाना भिलाई नगर जयंती स्टेडियम के पीछे फारेस्ट एवेन्यू में विगत 08 नवम्बर 2024 को घटित पुलिस मुठभेड़ घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी भिलाई नगर (दुर्ग) हितेश पिस्दा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

इस संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो 09 जनवरी 2025 तक न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी जिला दुर्ग (कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक 23) में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैैं।

आपको बता दें कि 8 नवंबर को जयंती स्टेडियम के पीछे पुलिस के साथ आरोपी अमित जोश की मुठभेड़ हुई थी इस दौरान दोनों ही ओर से फायरिंग हुई थी इस मुठभेड़ में अमित जोश मारा गया था।