घटते कर्मचारी, बढ़ते सवाल, सेल कर्मचारियों का दुर्दशा से बुरा हाल, आखिर कौन जिम्मेदार…?

घटते कर्मचारी, बढ़ते सवाल, सेल कर्मचारियों का दुर्दशा से बुरा हाल, आखिर कौन जिम्मेदार…?


भिलाई नगर 18 दिसंबर । एक तरफ सेल अधिकारियों के सभी माँगो को पुरा किया जा रहा है तो दूसरी तरफ सेल कर्मचारियो के मुद्दो को वर्षो से अटकाए रखा गया है । वर्तमान में कर्मचारियों की संख्या घटकर मात्र 45400 रह गई है।

एक नजर भविष्य में होने वाले रिटायरमेंट पर

रिटायरमेंट (नन् एक्स)

साल             कर्मचारी

2024—25 — 2890
2025—26 — 2693
2026—27 — 2713
2027—28 — 3006
2028—29 — 3016
2029—30 — 2866
2030—31 — 2583
2031—32 — 2523
2032—33 — 2138
  कुल 24428
अर्थात 2033 में मात्र 21000 सेल कर्मचारी ही रह जायेंगे । अधिकतर कार्य को आउटशोर्स किया जा रहा है फिर भी कंपनी का प्रदर्शन सुधरने के बजाय बिगड़ता जा रहा है ।

सेल कर्मचारियों के अटके मुद्दो की सूची

1 . वेज रीविजन एमओए
2 . फिटमेंट तथा पर्क्स एरियर का भुगतान
3 . बोनस फॉर्मुला में सुधार
4 . हाउस पर्क्युजिट में आयकर छूट
5 . एनजेसीएस में सुधार
6 . ग्रेड वाईज पदनाम
7 . सुपरवाईजरी कैडर
8 . ट्रांसफर कर्मचारियों की घर वापसी

9 . इंसेंटीव रिवार्ड में सुधार

10. छुट्टियों की संख्या को अधिकारी वर्ग के बराबर करना ।

    नवीन ध्रुव , उप महासचिव बीएकेएस भिलाई ने कहा कि कर्मचारियों के लिए लगता ही नही है कि सेल महारत्ना कंपनी है । इस्पात मंत्रालय की मिनिरत्ना कंपनी एमओआईएल तथा मेकॉन के कर्मचारियों की सुविधाएँ सेल कर्मचारियों के मुकाबले कई गुणा अधिक है । सेल प्रबंधन लगातार अनफेयर लेबर प्रैक्टिस किए जा रही है ।