अमलेश्वर बटालियन से 12, नेहरू नगर ईस्ट से एक ही जगह से 14 सहित जिले से 873 संक्रमित मरीज मिले, 506 मरीज हुए स्वस्थ, दो की मौत
दुर्ग 23 जनवरी । जिला दुर्ग में आज 873 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें तीसरी बटालियन अमलेश्वर से 12 जवान, नेहरू नगर ईस्ट में एक ही जगह से 14, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी से 2 महिला स्टाफ कुटुंब न्यायालय दुर्ग से 2 स्टाफ संक्रमित मिले हैं। आज 506 संक्रमित मरीजों ने स्वस्थ होकर वापसी की है। जबकि आज भी दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आज कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से कुल 1717 सैंपल एकत्रित किए गए थे । जिसमें से 873 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। आज नेहरू नगर ईस्ट से एक ही एड्रेस से 14 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि अमलेश्वर बटालियन से 12 जवान संक्रमित मिले हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी से दो महिलाएं कर्मचारी, एमजे कॉलेज ऑफ नर्सिंग से एक छात्रा, कुटुंब न्यायालय दुर्ग से 2 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सिविक सेंटर से एक ही परिवार के चार सदस्य, सेक्टर 7 सड़क 4 से एक ही परिवार के चार सदस्य, सड़क 31 सेक्टर 4 से एक ही परिवार के 4 सदस्य, आशीष नगर रिसाली से एक ही परिवार के तीन सदस्य, मीनाक्षी नगर दुर्ग से एक ही परिवार के तीन सदस्य, अहिवारा से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। डॉ ठाकुर ने बताया कि आज भी 506 मरीजों ने स्वस्थ होकर के वापसी की है। वही इलाज के दौरान आज भी दो लोगों की मौत हुई है। डॉ ठाकुर ने कहा है कि संक्रमण लगातार जिले में फैल रहा है । इस महामारी से सावधानी ही बचाव है। इसे ध्यान में रखते हुए नागरिकों को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करना चाहिए।

