शासन द्वारा ऑनलाइन कार्यों के संसाधन उपलब्ध नहीं कराने पर पूरे प्रदेश के पटवारियों ने अनिश्चितकालीन ऑनलाइन कार्यों का किया बहिष्कार

शासन द्वारा ऑनलाइन कार्यों के संसाधन उपलब्ध नहीं कराने पर पूरे प्रदेश के पटवारियों ने अनिश्चितकालीन ऑनलाइन कार्यों का किया बहिष्कार


,

सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के सभी पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। राजस्व संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य बंद कर दिए हैं। इससे विभाग का मैदानी कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा ।15 दिसंबर तक डिजिटल कार्य संबंधित संसाधन मुहैया कराने अल्टीमेटम प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को 8 दिसंबर को राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा दिया था।

इसी आंदोलन के तहत 9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे थे। प्रदेश भर के पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। राजस्व संबंधित सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य बंद कर दिए हैं। इससे विभाग का मैदानी कामकाज पर प्रभाव पड़ेगा।
9 दिसंबर से काली पट्टी लगाकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे थे। 15 दिसंबर तक सभी ऑनलाइन कार्य एवं ट्रेनिंग का भी बहिष्कार किया गया था इसके बावजूद शासन द्वारा राजस्व पटवारी महासंघ छत्तीसगढ़ की मांगों को अनदेखा किया जाने के बाद से आज से सभी ऑनलाइन कार्यों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार कर दिया गया है। पटवारी संसाधन की कमी की शिकायत को लेकर पहले भी हड़ताल कर चुके हैं।

डीटीएस टोकन पटवारी ने किया जाम

राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश महामंत्री राजेश बंजारी ने बताया कि दुर्ग जिले में भी सभी पटवारी के द्वारा ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया गया है साथ ही ऑनलाइन कार्य के लिए दिए गए डीटीएस टोकन को पाटन ब्लॉक के ग्राम सेलूद में जमा किया जा रहा है।