Durg संभाग Breaking : छठी कार्यक्रम से लौट रही एसयूवी को ट्रक ने मारी ठोकर, सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कड़ी मशक्कत से फंसे 7 घायलों को निकाल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

Durg संभाग Breaking : छठी कार्यक्रम से लौट रही एसयूवी को ट्रक ने मारी ठोकर, सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कड़ी मशक्कत से फंसे 7 घायलों को निकाल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती


सीजी न्यूज आनलाईन, 16 दिसंबर। आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी और चीख पुकार मची है। यह हादसा छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग अंतर्गत बालोद क्षेत्र में हुआ है। आपको बता दें कि सुबह हुई यह दुर्घटना बालोद के डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी कार को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया और उसकी तलाश जारी है। ट्रक ने कार में ऐसी जोरदार टक्कर मारी है कि एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग डौंडी में कुम्भकार में किसी रिश्तेदार के घर छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव गुरेदा लौट रहें थे तभी भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मुख्यमार्ग डौंडी थाना क्षेत्र चौरहापड़ाव के पास उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।