*गणतंत्र दिवस पर जिले के होटल, लाज, ढाबा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दी दबिश, 13 फिक्स पॉइंट पर 300 जवानों ने की जांच, 8 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट वाहन किए जप्त*

*गणतंत्र दिवस पर जिले के होटल, लाज, ढाबा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दी दबिश, 13 फिक्स पॉइंट पर 300 जवानों ने की जांच, 8 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट वाहन किए जप्त*


गणतंत्र दिवस पर जिले के होटल, लाज, ढाबा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दी दबिश, 13 फिक्स पॉइंट पर 300 जवानों ने की जांच, 8 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट वाहन किए जप्त

दुर्ग 24 जनवरी । राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को दृष्टिगत रखते हुए जिले के होटल लॉज ढाबा बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन में सघन जांच की गई । जिला  के 13 से अधिक फिक्स एवं नाकेबंदी पॉइंट्स में 300 से अधिक पुलिस जवानों के द्वारा चेकिंग की गई। नाकाबंदी पॉइंट्स एवं फिक्स पॉइंट में स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पहुंचकर जायजा लिया गया है ।बचेकिंग के दौरान विशेष रुप से 08 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध  कार्यवाही की गई

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  बी. एन. मीणा के निर्देशानुसार दुर्ग जिले के 13 से अधिक प्वाइंट पर नाकेबंदी  एवं फिक्स पॉइंट लगाया गया।  जिला दुर्ग मे फिक्स एवं नाकेबंदी पॉइंट्स में 300 से अधिक पुलिस जवानों  के द्वारा चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। जिले में की जा रही नाकाबंदी पॉइंट जिसमें अंजोरा चौकी के सामने पुलगांव, बाफना टोल प्लाजा मोहन नगर, पटेल चौक दुर्ग, वाई शेप ब्रिज,  धमधा नाका मोहन नगर, नेवई थाना के सामने, सेक्टर 6 पुलिस पेट्रोल पंप के सामने, मुर्गा चौक थाना भट्टी, सूर्या मॉल के सामने सुपेला, गुरुद्वारा चौक नेहरू नगर, छावनी सीएसपी कार्यालय के सामने, बोगदा पुलिया जामुल थाना एवं कुम्हारी टोल प्लाजा है। 

26 जनवरी को दृष्टिगत रखते हुए अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु दुर्ग-भिलाई इसके विभिन्न स्थानों पर फिक्स पॉइंट पर कर्मचारी लगाए गए हैं । इसी प्रकार महत्वपूर्ण मार्गों पर नाकाबंदी पॉइंट्स लगाया जाकर आने-जाने वाले दुपहिया/चार पहिया वाहनों की सूक्ष्मता से चेकिंग एवं संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 99 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया एवं चेकिंग के दौरान विशेष रूप से 08 मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।  क्षेत्र के होटल, लॉज, ढाबा, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड में संदिग्धों की लगातार चेकिंग की जा रही है, निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की गतिविधियों पर निगाह रख कर कार्रवाई की जा रही है।

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में तलाशी अभियान चला कर बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर सूक्ष्मता से तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ही उनके सभी सामान को भी चेक किया गया। सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  अनंत कुमार सहित जिला दुर्ग के सभी सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी भी अभियान में शामिल रहे ।