*केस "मैनेज" करने एएसआई मांग रहा था एक लाख, देर रात गिरफ्तार*

*केस "मैनेज" करने एएसआई मांग रहा था एक लाख, देर रात गिरफ्तार*


केस “मैनेज” करने एएसआई मांग रहा था एक लाख, देर रात गिरफ्तार 

बेतिया, 25 जनवरी। बिहार के बेतिया में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देर रात घूसखोर एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थाने के एएसआई को निगरानी की टीम ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। केस को मैनेज करने के नाम पर एएसआई रिश्वत मांग रहा था। एएसआई को उसके सरकारी आवास से ही निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

डीएसपी एसके मउआर ने बताया कि बेतिया क्रिश्चन क्वार्टर के रहने वाले इग्नेशिश ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जिसको लेकर नगर थाने के एएसआई ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसको लेकर पीड़ित ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद से यह कार्रवाई की गई।

विदित हो कि ऐसे ही बिहार के मुशहरी अंचल में कुछ दिन पहले निगरानी टीम ने राजस्व कर्मचारी अजित कुमार को रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद बिहार सरकार की सेवा में कार्यरत रहे एक आईएएस भी सुर्खियों में थे। वह भी घूसखोरी के आरोप में पकड़े गये थे। जिन्हें निलंबित कर दिया गया था, वह मोहनिया में तब एसडीओ के पद पर तैनात थे।