रिसाली में पटवारी की कार को अज्ञात आरोपी ने लगाई आग, जुर्म दर्ज
भिलाई नगर, 25 जनवरी। कल रिसाली क्षेत्र में रात को पटवारी की कार को आग लगा अज्ञात आरोपी निकल भागे हैं। सुबह सूचना पर नवई पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार श्रीवास निवासी श्याम नगर रिसाली ने पुलिस को बताया कि वे अहिवारा तहसील ग्राम ओटेबंध गोढी में पटवारी हैं। उन्होंने अपनी कार टाटा टियागो क्रमांक सीजी 07 बी आर 2354 हमेशा की तरह श्याम नगर रिसाली में नगर निगम कार्यालय के पास रात 9 बजे खड़ी की। उनका घर वहां से करीब 50 मीटर अंदर गली में है। आज सुबह 8 बजे उनके भांजे तरूण श्रीवास ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी 07 बी आर 2354 के सामने का भाग बोनट के उपर आग से जल गया है। धर्मेंद्र ने जाकर देखा तो मेरी उक्त वाहन कार का सामने भाग बोनट के उपर में करीब एक फीट जला हुआ है। कोई अज्ञात व्यक्ति खडी कार को जलाया है। ठंड की वजह से आग बुझने से ज्यादा नुकसान नही हुआ। नेवई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 435 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

