CG BREAKING: हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी छात्रा, हालत गंभीर, इलाज के लिए लाया गया रायपुर

CG BREAKING: हॉस्टल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी छात्रा, हालत गंभीर, इलाज के लिए लाया गया रायपुर


सीजी न्यूज ऑनलाइन 09 दिसंबर। प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है. हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक, कक्षा 11वीं में अध्यनरत छात्रा तबियत खराब होने के कारण स्कूल नहीं गई थी, सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी तभी अचानक वो नीचे आ गिरी. इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूरों ने देखा और स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।

गंभीर घायल अवस्था में तत्काल छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। गौरतलब है कि छात्रा छत से कैसे गिरी ये अब तक स्पष्ट नहीं है, संबंधित विभाग का कहना है कि छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है. यही कारण है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. फिलहाल अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे है. दूसरी तरफ हादसे के बाद छात्रा के सहपाठी सदमे में है, एक अन्य छात्रा घटना के बाद बेहोश हो गई थी जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।