भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की सभा 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज में, साय सरकार का जारी करेंगे रिपोर्ट कार्ड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की सभा 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज में, साय सरकार का जारी करेंगे रिपोर्ट कार्ड


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 09 दिसंबर। विष्णुदेव साय सरकार के एक साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा 13 तारीख को रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इस मौके पर साइंस कॉलेज मैदान में सभा भी होगी। सभा में करीब 50 हजार लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।

नड्डा की सभा की तैयारी चल रही है। सरकार के मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार को साइंस कॉलेज मैदान जाकर तैयारियों को लेकर अफसरों को दिशा निर्देश भी दिए।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा 13 तारीख को सुबह रायपुर पहुंचेंगे। स्वागत सत्कार के बाद पार्टी दफ्तर में श्री नड्डा को सीएम विष्णुदेव साय अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड सौपेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे।

पार्टी ने साइंस कॉलेज मैदान की सभा के लिए पूर्व मंत्री राजेश मूणत को जिम्मेदारी दी है। सभा में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के लिए कहा गया है। सभी जिलों में अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जा रही है। करीब 50 हजार लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।