सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 09 दिसंबर । मध्य प्रदेश प्रदेश के राजधानी भोपाल में कुत्तों का आतंक एक बार फिर से देखने को मिला है। एक दुपहिया सवार ने कुत्तों से बचने के लिए जब उन पर पत्थर फेंकना शुरू किया तो कुत्तों के मालिक ने उस व्यक्ति को जमकर पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

शहर में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम तो यह है कि शहर के हर गली चौराहे पर आपके पीछे कुत्ते पड़ सकते हैं। आवारा तो कुत्ते हमला कर ही रहे हैं अब पालतू कुत्ते भी नहीं छोड़ रहे हैं। अगर उनसे बचने के लिए आप कुछ करते हैं तो आपके साथ मारपीट भी हो सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक दुपहिया अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था इसी दौरान रास्ते में सवार के पीछे कुत्ते पड़ गए। उसने पत्थर से मारकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की तो कुत्ते के ऑनर ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी।
दरअसल, पूरा मामला भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल इलाके का है। यहां एक व्यक्ति अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से जा रहा था। तभी रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ा लिया। व्यक्ति ने उन कुत्तों से जान बचाने के लिए स्कूटी सड़क के किनारे खड़ा कि और वहीं पास में पड़े पत्थर उठाकर उन पर फेंकने लगा। इस पर कुत्तों ने उसके पैर पर कई स्थानों पर काट खाया।
कुत्तों के ऑनर ने जमकर की पिटाई
कुत्तों पर पत्थर फेंकता देख उन पालतू कुत्तों के ऑनर महिलाओं में रितु विश्वकर्मा एवं नम्रता विश्वकर्मा दोनों बहने वहां पहुंचे और माफी मांगने की बजाय उस व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे। ऑनर ने उस व्यक्ति को कुत्ते के बेल्ट और लात घूंसों से जमकर पीट दिया। पास खड़ी बच्ची अपने पापा को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन वे दोनों उस व्यक्ति को मारते रहे। उधर कुत्ते भी उस पर हमला करते रहे और काटते रहे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। कुछ देर बाद जब लोगों को भीड़ जमा होने लगी तो वे दोनों बहने अपने कुत्तों को लेकर वहां से निकल गए।
Pet ऑनर के खिलाफ अपराध दर्ज
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र निवासी पीड़ित कृष्णा रंजन शर्मा की रिपोर्ट पर से अशोका गार्डन थाने में दोनों ही महिलाओं के खिलाफ अपराध पंजीबद हुआ है। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी में कैद हुआ है इसी के आधार पर पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इंसान से बढ़कर कुत्ते की जान
भोपाल के मामले के दौरान पेट अनार के द्वारा की गई दबंगई को देखने से ऐसा लगता है कि पालतू कुत्ते की जान इंसान की जान से ज्यादा कीमती है। जहां पालतू कुत्तों कि हमले से घायल व्यक्ति को बचाने की बजाय महिलाओं हमला नहीं करती। डॉग लवर होना गलत नहीं है परंतु टॉक के इस अंधे प्यार में इंसान की भी जान की परवाह की जानी चाहिए।

