CGPSC पूर्व अध्यक्ष सोनवानी, स्टील कारोबारी गोयल जेल में, अब एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती को CBI ने किया गिरफ्तार

CGPSC पूर्व अध्यक्ष सोनवानी, स्टील कारोबारी गोयल जेल में, अब एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती को CBI ने किया गिरफ्तार


सीजी न्यूज आनलाईन, 08 दिसंबर। CGPSC गड़बड़ी मामले में CBI ने एग्जाम कंट्रोलर रह चुकी आरती वासनिक को गिरफ्तार किया है। 2 दिन पहले ही CBI की टीम ने राजनांदगांव स्थित आरती के घर पर छापेमारी की थी।

अब सीबीआई अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है। आरती पर भी घोटाले
में शामिल होने का शक है। खबर यह भी है कि सीबीआई को महिला अधिकारी आरती के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं।

इससे पहले सीबीआई ने CGPSC के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी और छत्तीसगढ़ के स्टील कारोबारी श्रवण गोयल को अरेस्ट किया था फिलहाल दोनों जेल में हैं।