दो स्मगलर दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में, तीन राज्यों में नशीले पदार्थ की करते थे सप्लाई, साढ़े 5 लाख से ज्यादा कीमत का 28 किलोग्राम गांजा जप्त

दो स्मगलर दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में, तीन राज्यों में नशीले पदार्थ की करते थे सप्लाई, साढ़े 5 लाख से ज्यादा कीमत का 28 किलोग्राम गांजा जप्त


दुर्ग 06 दिसंबर । दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। तीन राज्यों (उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़) से मादक पदार्थ तस्करी की तस्करी करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कब्जे से 28.200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक नग मोबाईल किमती 5,65,000/-रू. जप्त किया गया है।

अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा ने बताया कि दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाई जा रही “संकल्प एक युद्ध नशे के विरूद्ध” नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में अवैध गांजा बिक्री के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से गांजा विक्रय/परिवहन करने वालो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं। 5 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर जिला अस्पताल दुर्ग के आगे नल घर के पास शैलेन्द्र कुमार पाठक पिता रविन्द्र नाथ पाठक उम्र 46 साल, शैलेष कुमार लालमन प्रसाद उम्र 24 साल दोनो निवासी कबीर नगर उत्तरप्रदेश को अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) बेचने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर आरोपीगणो को घेराबंदी कर पकड़कर कब्जे से 28.200 किलो ग्राम गांजा कीमती 5,60,000/- रू. एवं एक नग रियलमी कंपनी का मोबाईल कीमती 5000/- रू. कुल जुमला कीमती 5,65,000/- रू. को शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगणों का कृत्य धारा स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 20 (बी) के अन्तर्गत अपराध घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 624/2024, धारा स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 20 (बी) के तहत् कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में सउनि पूरनदास, प्र.आर. चेतन साहू, योगेश चंद्राकर, आर. उत्कर्ष सिंह, प्रशांत पाटनकर, अलाउद्दीन सुरेश जायसवाल, आर. चालक नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही।