पब्लिक प्लेस में चाकू लहरा कर लोगों को कर रहा था आतंकित, पुरानी भिलाई पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी को, भेजा जेल

पब्लिक प्लेस में चाकू लहरा कर लोगों को कर रहा था आतंकित, पुरानी भिलाई पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी को, भेजा जेल


भिलाई नगर 05 दिसंबर । पब्लिक प्लेस में चाकू लहरा कर लोगों को आतंकित कर रहे चाकू बज को भिलाई 03 पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि चाकूबाजी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध विशेष अभियान कार्यवाही चलाया गया। जिसमें थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों एवं बदमाशों के उपर निगाह रखते हुये जरिये मुखबिर की सूचना मिली कि शिव मंदिर के पास बाजार चौक डबरा पारा भिलाई 03 में एक व्यक्ति अपने दाहिना हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है। आने जाने वाले लोगो को डरा धमका कर आतंकित कर रहा है। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी हिमांशु तिवारी पिता प्रकाश तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पास बाजार चौक डबरा पारा थाना पुरानी भिलाई को पकड़कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी को विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर ज्युडिशीयल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।


थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रों में आम जनता से मिलकर अपील किया गया है कि कहीं भी कोई ऐसे असामाजिक तत्व के व्यक्ति, उपद्रव करने वाले व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्ति नजर आता है तो तत्काल थाना को सूचित करे ताकि ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रख सकें।
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई से सउनि गोरखनाथ हरिचंद चौधरी, आर. ईश्वर लाल भारद्वाज आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक अरविंद मेढ़े की उल्लेखनीय भूमिका रही।