भिलाई नगर 05 दिसंबर । नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकटठी और बोडेगांव पुल के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने अधेड़ को ठोकर मार दी। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अधेड़ को अहिवारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अजय रावत पिता पुरुषोत्तम रावत 25 वर्ष ग्राम बिरेभाठ में रहता है। 3 दिसंबर की शाम करीबन 05.00 बजे म चाचा अर्जुन रावत ग्राम ननकटठी जाना बताकर घर से निकला थे। रात 8.00 बजे करीब अजय रावत को जानकारी मिली कि ग्राम ननकटठी और बेाडेगांव के बीच पुल के पास मो0सा0 क्रमांक CG07AT4423 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया है।
चाचा अर्जुन रावत को डायल 112 से ईलाज के लिए शास0 अस्प0 अहिवारा ले गये है। जहां इलाज के दौरान अर्जुन रावत की मौत हो गई। दूसरे दिन अजय रावत की रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा मो0सा0 क्रमांक CG07AT4423 के चालक के खिलाफ धारा 281-BNS, 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।

