ध्वजारोहण के दौरान करंट से छात्रा की मौत, सीएम ने आदिवासी छात्रावास अधीक्षक को निलंबित करने के दिये निर्देश, मृत छात्रा के परिजन को 5 लाख की आर्थिक सहायता
रायपुर, 26 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करंट से छात्रा की मृत्यु की घटना पर तत्काल प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास पटेवा के अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मृत छात्रा के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और जो अन्य एक छात्रा घायल है, उसको बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास पटेवा में ध्वजारोहण के दौरान करंट से छात्रा की मृत्यु को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल छात्रावास अधीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। घटना में मृत छात्रा के परिजनों को 4 लाख रुपये एवं छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत भी एक लाख रूपये की राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल एक अन्य छात्रा को बेहतर उपचार प्रदान करने के भी निर्देश भी अधिकारियों को जारी किए हैं।

