दुर्ग 04 दिसंबर। जेवरा सिरसा चौकी के अंतर्गत कल रात को पुरानी रंजिश को लेकर जेवरा बाजार चौक में नाबालिग किशोर ने चाकू से गोद कर युवक की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद आरोपी ने चौकी में समर्पण कर दिया। नशे में धुत्त नाबालिग ने इस हत्या की वारदात को बड़ी बेदर्दी से अंजाम दिया है। मृतक पर करीब चाकू के 9 घातक वार किए।
जिला सिरसा चौकी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटनास्थल जेवर बाजार चौक के पास कल रात को जेवरा सिरसा गांव के सामुदायिक भवन में सुनीता साहू के बेटे की शादी का रिसेप्शन चल रहा था। इस दौरान मिठाई रसगुल्ला वितरण की जिम्मेदारी सागर ठाकुर 21 वर्ष को दी गई थी। इस दौरान नाबालिग के द्वारा सागर से रसगुल्ला मागा गया। जिसे सागर ठाकुर ने अनदेखा कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसे समारोह में मौजूद लोगों के द्वारा शांत कराया गया । परंतु बाहर निकलते ही दोनों के मध्य फिर से झगड़ा शुरू हो गया। पूर्व से ही सागर एवं नाबालिग के मध्य पुरानी दुश्मनी थी। इस दौरान नाबालिग के द्वारा जब से चाकू निकालकर लगातार सागर ठाकुर के शरीर में घातक वार किए गए इस हादसे में सागर घटनास्थल पर गिर गया। परंतु स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सागर ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चौकी पहुंच गया और समर्पण कर दिया। इस पर जेवरा सिरसा पुलिस के द्वारा नाबालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार जिसकी हत्या हुई है उसका नाम सागर ठाकुर पिता रमेश ठाकुर (22 साल) है। जबकि आरोपी नाबालिग 15 साल का है। मृतक और आरोपी जेवरा के सतनामी पारा निवासी हैं। इनके बीच पुरानी रंजिश की भी चर्चा है।

