CG NEWS : कार और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, 3 दोस्तों की मौत, दो घायल

CG NEWS : कार और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, 3 दोस्तों की मौत, दो घायल


सीजी न्यूज ऑनलाइन 04 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई । हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब 11 बजे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गोटगवां के पास यह हादसा हुआ है।

गोवर्धनपुर गांव से चार युवक कार क्रमांक CG 29 AE 7704 में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे। वहीं, कुछ लोग गोटगवां के नजदीक टमाटर लोडकर पिकअप क्रमांक UP 64 AT 6380 से बनारस जा रहे थे।

इसी दौरान कार और पिकअप की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल (24) पिता प्रतोष पटेल, दीपक पटेल (23) पिता मिथलेश पटेल, पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) पिता सुरेन्द्र पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एयरबैग भी खुल गए थे।