जामुल थाना क्षेत्र में दुकानदार दहशत में, एक सप्ताह के भीतर टीन काट कर, एस्बेस्टस सीट तोड़कर आधा दर्जन दुकानो से चोरी, करीब 75000 के समान पर

जामुल थाना क्षेत्र में दुकानदार दहशत में, एक सप्ताह के भीतर टीन काट कर, एस्बेस्टस सीट तोड़कर आधा दर्जन दुकानो से चोरी, करीब 75000 के समान पर


भिलाई नगर 03 दिसंबर। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन सेट एवं एस्बेस्टस सीट के दुकान संचालकों के बीच चोरों ने दहशत पैदा कर दी है। आधा दर्जन दुकानों के सीट तोड़कर एवं खोलकर चोर द्वारा अंदर रखे नकदी रकम एवं समान पर हाथ साफ कर दिया। चोर द्वारा कुल 75000 के सामानों की चोरी की है जिसमें मिल्क पार्लर दुकान से चॉकलेट मोबाइल से पुराने मोबाइल फोन हेडफोन पान दुकान से सिगरेट आदि सामानों की चोरी की गई है। परंतु चोर की इस हरकत के कारण दुकानदारों के बीच दहशत का वातावरण निर्मित हो चुका है।
जामुल पुलिस के मुताबिक आशीष ईखर 34 वर्ष एच पी. पेट्रोल पम्प के सामने धानी डेली निड्स का दुकान कुरूद मे है। 1 दिसंबर को रात करीबन 11:00 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर वापस आया । 2 दिसंबर को करीबन 09:00 बजे दुकान गया तो देखा दुकान के छत मे लगे टीन का सीट टूटा हुआ था। शटर को खोलकर दुकान के अंदर गया तो देखा दुकान का सामान बिखरा पडा था दुकान मे लगे कैमरा टूटा हुआ था। करीब 10 नग सिगरेट पैकेट कीमती करीबन 1700 रूपये, 10 नग कोल्ड्रीग बोतल कीमती करीबन 200 रूपये, तथा गल्ला मे रखे करीबन 3,000 रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर दुकान से छत के सीट को तोडकर अंदर प्रवेश कर उक्त सामान कुल जुमला 4,900 रूपये को चोरी कल फरार हो गया।
दूसरे प्रकरण में राजेश कुमार बिसेन 33 वर्ष सरस्वती शिशु मंदिर के सामने कुरूद मे देवभोग मिल्क पार्लर की दुकान चलाता है। 1 दिसंबर को रात करीबन 10:00 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर वापस आ गया था। 2 दिसंबर के करीबन 06:00 बजे दुकान गया तो देखा दुकान के छत पर लगे टीन का सीट टूटा हुआ था। दुकान के अंदर गया तो देखा दुकान का सामान बिखरा पडा था। दुकान मे रखे डेयरी मिल्क चाकलेट कीमती 600 रूपये व नगदी करीबन 2,000 रूपये नही था। चोर दुकान से छत के सीट को तोडकर अंदर प्रवेश कर उक्त सामान व नगदी रकम कुल जुमला 2,600 रूपये को चोरी कर ले गया है।

तीसरे मामले में संतोष कुमार साहू 35 वर्ष भगवा चौक के सामने कैलाश नगर जामुल मे देवभोग मिल्क पार्लर की दुकान चलाता है। 26 नवंबर को रात करीबन 11:00 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर वापस आया 27 नवंबर के करीबन 08:00 बजे दुकान गया तो देखा दुकान के छत पर लगे टीन का सीट टूटा हुआ था। दुकान का सामान बिखरा पडा था दुकान मे रखे डेयरी मिल्क चाकलेट कीमती 300 रूपये, कोल्ड्रीग बोतल कीमती करीबन 700 रूपये, 01 नग पुराना मोबाईल सैमसंग कंपनी का S-20 FE कीमती 15,000 रूपये व गल्ले मे रखा नगदी करीबन 6,000 रूपये नही था। सामान व नगदी रकम कुल जुमला 22,000 रूपये को चोरी कर ले गया है।

चौथे प्रकरण में सुभाष कुमार सिंह 29 वर्ष सन मैरिज पैलेस के पास स्थिरत चौक के आगे भवानी सायकल स्टोर्स एवं डेली निड्स की दुकान है। 26 नवंबर को रात करीबन 11:00 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर वापस आया। दूसरे दिन करीबन 07:00 बजे दुकान गया तो देखा दुकान के छत पर लगे सीमेंट का सीट टूटा हुआ था। दुकान का सामान बिखरा पडा था, दुकान मे रखे सामान बीडी, सिगरेट गुटखा, सायकल टूल्स कुल कीमती करीबन 16,000 रूपये का व गल्ले मे रखा नगदी रकम करीबन 500 रूपये नही था।
इसी प्रकार से पांचवें प्रकरण में अभिलाष ठाकुर 26 वर्ष हाऊसिंग बोर्ड कालीबाड़ी चौक के पास श्रीसांई मोबाईल रिपेयर का दुकान है। 30 नवंबर को रात्रि करीब 09.30 बजे रोजाना की भाति अपनी मोबाईल दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह 11.00 बजे अपने दुकान को खोलने आया तो देखा कि दुकान में लगे टीना का शीट उपर से खुला हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था मोबाईल को चेक किया तो रिपेयर के लिए रखा अलग अलग कंपनी का 02 नग मोबाईल एवं 03 नग एयर बर्डस, चार्जर तथा मिनी स्पीकर जुमला कीमती करीबन 6000 रूपये को कोई अज्ञात चोर मेरे दुकान के उपर लगे टीना के शीट को खोलकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।
अंतिम मामले में रवि सिंह 29 वर्ष वार्ड 06 पंजाब बार के पास राम नगर सुपेला में रहता है। एसीसी चौक जामुल के पास दुसिया इस्पात कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर कार्यरत है । 29 नवंबर को सभी वर्कर काम करने पश्चात शाम करीबन 06.00 बजे चले जाते है। उसके बाद मैं सभी वर्कर के जाने के बाद करीबन 07.30 बजे अपने निवास चला गया था उस समय कंपनी का गार्ड गेट के पास अपने ड्यूटी में मौजूद रहता है। 2 दिसंबर को सुबह 10.00 बजे अपने ड्यूटी पर कंपनी आया तो देखा कि फैक्ट्री के अंदर रखे लोहे का स्क्रैप 19 नग, पीग आयरन 02 नग, 04 नग लोहे का प्लेट के टुकड़े कीमती करीबन 20,000 रूपये का अपने स्थान पर नहीं था जिसे कोई अज्ञात चोर कंपनी का दीवाल फांद कर फैक्ट्री के अंदर रखे लोहे का उक्त सामान को चोरी कर ले गया है । जिसकी सूचना फैक्ट्री मालिक सौरभ रायका को बताया, मालिक के आदेश पर थाना आकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर रहा।