दर्दनाक सड़क हादसा : कार-बस के मध्य हुई भीषण भिड़ंत, 5 MBBS स्टूडेंट्स की मौत, कार के उड़े परखच्चे

दर्दनाक सड़क हादसा : कार-बस के मध्य हुई भीषण भिड़ंत, 5 MBBS स्टूडेंट्स की मौत, कार के उड़े परखच्चे


सीजी न्यूज ऑनलाइन 03 दिसंबर । केरल के अलाप्पुझा जिले में जिस कार से वे यात्रा कर रहे थे, वह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस से टकरा गई, जिसमें पांच मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। हादसा सोमवार की रात करीब 10 बजे हुआ।

मृतक छात्रों की पहचान लक्षद्वीप के रहने वाले मोहम्मद इब्राहिम, पलक्कड़ के श्रीदीप, अलाप्पुझा के आयुष शाजी, मलप्पुरम के देवानंद और कन्नूर के मोहम्मद जब्बार के रूप में हुई है।

ये सभी टीडी मेडिकल कॉलेज, अलाप्पुझा के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो गई है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि टक्कर के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वाहन को काटकर उसमें बैठे लोगों को बाहर निकाला गया।

सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र थे मृतक

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) के छात्र हैं। पुलिस ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। बस में सवार 2 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है, हालांकि अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है।