अंबिकापुर – बिलासपुर उड़ान 55 मिनट की, 19 दिसंबर से शुरू, इतना लगेगा किराया

अंबिकापुर – बिलासपुर उड़ान 55 मिनट की, 19 दिसंबर से शुरू, इतना लगेगा किराया


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 दिसंबर। बिलासपुर से अंबिकापुर उड़ान सेवा का किराया 2000 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसमें राज्य शासन की वीजीएफ (वायबिलिटी गैप फंडिंग) योजना के तहत कुल 19 सीटों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा। शुरुआती दस सीटों के किराए में और भी कमी की जाएगी।

अंबिकापुर हवाईअड्डे का उद्घाटन अक्टूबर हो चुका है, और अब पहला उड़ान शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को उड़ानें संचालित होंगी। सफर का समय मात्र 55 मिनट रहेगा।


वर्तमान में ट्रेन से अंबिकापुर तक एसी कोच का किराया 1500 रुपए से अधिक होता है और यात्रा में 8 घंटे से अधिक समय लगता है। एसईसीएल, एनटीपीसी, रेलवे जोन सहित बड़ी संख्या में लोग ट्रेन या सड़क मार्ग का उपयोग करते हैं। हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि यह उनके लिए एक सुविधाजनक विकल्प भी बन जाएगा। मालूम हो कि यह सेवा 19 दिसंबर से शुरू होगी।