भिलाई नगर 30 नवंबर । भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के लाइजनिग अफसर को बदल दिया गया है। राजीव कुमार को हटाकर उनके स्थान पर राहुल थोटे को नियुक्त किया गया है।
पूर्व में राजीव कुमार को अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित कार्यों के लिए लाइजनिग अफसर नियुक्त किया गया था । परंतु उनके स्थान में अब राहुल थोटे, वरिष्ठ प्रबंधक (मिल जोन-2), अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए लाइजनिग अधिकारी होंगे।
वही रोहित हरित, सहा. महाप्रबंधक (का-औद्योगिक संबंध एवं ठेका श्रमिक प्रकोष्ठ), अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति / निःशक्त व्यक्तियों/भूतपूर्व सैनिकों के लिए लाइसेंस अधिकारी यथावत बने रहेंगे।

