75 ट्रेनी RAS बने सहायक कलेक्टर, मिली पहली पोस्टिंग

75 ट्रेनी RAS बने सहायक कलेक्टर, मिली पहली पोस्टिंग



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 30 नवंबर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के दो वर्ष के परीवीक्षाकाल पर चल रहे 75 चयनितों को जिलों में सहायक कलेक्टर बनाया गया है। इन्हें 24 मई 2024 को दो वर्ष के लिए परीवीक्षाकाल पर चयनित किया गया था, अब पहली फील्ड पोस्टिंग दी गई है।

ये नए आरएएस अधिकारी 24 मई 2024 से हरिश्चन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे थे। अब इन सभी को सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षण) पद पर फील्ड में अटैच किया गया है। सभी को नव पदस्थापित जिलों में 2 दिसंबर को उपस्थिति देनी है।