स्कूल की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिरी, दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, मामला राजकीय विद्यालय का

स्कूल की निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिरी, दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर, मामला राजकीय विद्यालय का


सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 28 नवंबर। आज सुबह राजकीय विद्यालय में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ी घटना हो गई, निर्माण कार्य में लगे 3 मजदूरों की दब कर मौत हो गई है। दीवार ढहने से 4 मजदूर उसके नीचे दब गए थे जिसमें से 3 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के जालोर के सायला उपखंड क्षेत्र के पोषाणा में घटी।‌

जालोर के डीएसपी गौतम जैन ने बताया कि दीवार के नीचे दबे 4 मजदूर में से 3 मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर सायला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मलबे को हटाकर मृतक मजदूरों के शव को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।