37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के 5 दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण में 22 राइफल से 25 मीटर की दूरी तक 594 कैडेट्स ने साधा निशाना

37 सीजी बटालियन एनसीसी दुर्ग के 5 दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण में 22 राइफल से 25 मीटर की दूरी तक 594 कैडेट्स ने साधा निशाना



दुर्ग 28 नवंबर । 37 सी जी बटालियन एनसीसी द्वारा 26 से 30 नवंबर तक पांच दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण का आयोजन एसटीएफ मुख्यालय बघेरा दुर्ग में किया गया है | इस प्रशिक्षण के दौरान 37 सीजी बटालियन एन सी सी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालय से आए हुए कैडेट्स के द्वारा फायरिंग प्रशिक्षण लिया जा रहा है |

फायरिंग प्रशिक्षण बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल मकसूद अली खान के मार्गदर्शन में हो रहा है | उनके द्वारा दिशा निर्देश देते हुए एवं फायरिंग की स्थिति, सटीक निशाना लगाने के लिए तकनीक, राइफल की समझ और रखरखाव, उसके उपयोग आदि की जानकारी कैडेट्स को दी गई | प्रशिक्षण में सभी कैडेट्स को .22 राइफल से 25 मीटर की रेंज में फायरिंग का अभ्यास कराया जा रहा है| फायरिंग के पहले सभी कैडेट्स को राइफल के सभी भागो की जानकारी एवं राइफल को किस तरह पकड़ना एवं निशाने पर साधने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बटालियन की सूबेदार मेजर भूपति थापा के द्वारा सभी कैडेट्स को राइफल के उपयोग , सुरक्षा और सटीकता से निशाना लगाने की कला पारंगत करने का प्रयास किया गया | प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कैप्टन सुरेखा जवादे, लेफ्टिनेंट संतोष यादव एवं विभिन्न विद्यालय एवं महाविद्यालय से आए एएनओ ने अपनी सहभागिता दी | इस दौरान जेसीओ, एनसीओ द्वारा कैडेट्स को संपूर्ण जानकारी देते हुए प्रशिक्षण पूर्ण करवाया गया | इस दौरान 594 कैडेट्स द्वारा राइफल का प्रशिक्षण ले उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया|