भिलाईनगर 27 नवंबर। अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 1.460 कि.ग्रा. गांजा बरामद किया गया है।
जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर तिरंगा चौक छावनी बस्ती में आरोपी कल्याण वर्मा (34 साल ) के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.460 कि.ग्रा तथा गांजा बिक्री का नगदी रकम 3910 रू., 01 नग एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी खिलाफ धारा 20 (ख) नारकोटिस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

