*कंपनी के जीएम और प्रोडक्शन हेड से सुपरवाइज़र ने की मारपीट, मामला हथखोज का*

*कंपनी के जीएम और प्रोडक्शन हेड से सुपरवाइज़र ने की मारपीट, मामला हथखोज का*


कंपनी के जीएम और प्रोडक्शन हेड से सुपरवाइज़र ने की मारपीट, मामला हथखोज का

भिलाई नगर, 29 जनवरी। हथखोज की एक फैक्ट्री में कल शाम सुपरवाइज़र कम्पनी के जीएम से उलझ गया। बीचबचाव कर रहे प्रोडक्शन हेड से मारपीट करते हुए आरोपी सुपरवाइज़र और उसके साथ कम्पनी पहुंच लोगों ने जमकर मारपीट की है। पीड़ित ने कल रात पुरानी भिलाई थाना पहुँच घटना। की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। 

भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय मनीष चौधरी बालाजी इंडस्ट्रियल प्रोडक्टस लिमिटेड हथखोज में प्रोडक्शन हेड के पद पर कार्यरत है। इस कंपनी के सुपरवाईजर संतोषपुरी गोस्वामी को 27 जनवरी से काम से निकाल दिया गया था। वो कल शाम लगभग 4 बजे कंपनी आकर अपना डाक्यूमेंट लेने मेनगेट के पास एचआर रूम आया और एचआर नितीश साहू से मांगने लगा। एचआर आफिस ने संतोष पुरी गोस्वामी को अगले दिन सुबह आने कहा तो वह बहस करने लगा। सूचना पाकर मनीष और जीएम सुजीत प्रूसेठ दोनों गेट के पास आए और संतोष पुरी गोस्वामी को समझा रहे थे तभी आवेश में आकर वह गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद होता देख संतोष के साथी भी वहां पहुँच गए। हाथ मुक्का और क्रिकेट बैट से मारपीट करने लगे जिससे मनीष चौधरी के चेहरे और पैर में चोट आई। कम्पनी के जीएम सुजीत प्रूसेठ, नितिश कुमार साहू एवं अन्य लोगों के बीचबचाव बाद सभी वहाँ से भाग निकल। मनीष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी संतोषपुरी गोस्वामी और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34 व 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।