*स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की गाथाएं हमारी गौरवपूर्ण विरासत- डॉ अरुणा पल्टा, राष्ट्रीय सांस्कृतिक निधि द्वारा आयोजित अखिल-भारतीय पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता को किया सम्बोधित*

*स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की गाथाएं हमारी गौरवपूर्ण विरासत- डॉ अरुणा पल्टा,  राष्ट्रीय सांस्कृतिक निधि  द्वारा आयोजित अखिल-भारतीय पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता को किया सम्बोधित*


स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की गाथाएं हमारी गौरवपूर्ण विरासत- डॉ अरुणा पल्टा,

राष्ट्रीय सांस्कृतिक निधि  द्वारा आयोजित अखिल-भारतीय पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता को किया सम्बोधित

भिलाई 29 जनवरी | “स्वराज्य प्राप्ति के लिए 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष की गाथाएं हमारी गौरवपूर्ण विरासत हैं जो हमें आज भी रोमांचित कर अपने राष्ट्र की अखंडता के लिए संकल्पित करती हैं|” राष्ट्रीय सांस्कृतिक निधि (INTACH) द्वारा आयोजित अखिल-भारतीय पोस्टर चित्रकला प्रतियोगिता के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा ने उपरोक्त विचार व्यक्त किये | उन्होंने आगे कहा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने व यातनाएं सहने वाले वीर सपूतों तथा उनके योगदान की चिरस्थाई स्मृतियाँ प्रेरणादायक विरासत है |

विशेषज्ञ व्याख्यान देते हुए शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ शकील हुसैन ने गाँधी जी के सविनय अवज्ञा आन्दोलन, जलियाँवाला बाग़, संविधान के विमर्श जैसे विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला | प्रसिद्द साहित्यकार विनोद साव ने स्वतंत्रता आन्दोलन में छत्तीसगढ़ के योगदान की चर्चा की | उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में गुंडाधुर व सोनाखान में वीर नारायण सिंह के संघर्षों तथा कंडेल (धमतरी) में किसानों के संघर्ष के समय गांधी जी की यात्रा से प्रतिभागी बच्चों को अवगत कराया |

राष्ट्रीय सांस्कृतिक निधि (INTACH) के दुर्ग भिलाई अध्याय के संयोजक डॉ डी एन शर्मा ने बतलाया कि दुर्ग भिलाई के 21 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थी  इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ शामिल हुए | आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों को पोस्टर बनाने के तकनिकी पक्षों से भी अवगत कराया गया | कार्यक्रम में बक्शी सृजन पीठ के अध्यक्ष ललित कुमार वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए | विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे | विश्वास तिवारी, दीपक दास, नीलम सिंह, देवेन्द्र कुमार का विशेष सहयोग इस कार्यक्रम में रहा |