ऑनलाईन जॉब दिलाने के नाम साढ़े 3 लाख की ठगी के आरोपी को झारखंड से पकड़ भिलाई लेकर आई दुर्ग पुलिस, भेजा गया जेल

ऑनलाईन जॉब दिलाने के नाम साढ़े 3 लाख की ठगी के आरोपी को झारखंड से पकड़ भिलाई लेकर आई दुर्ग पुलिस, भेजा गया जेल


भिलाई नगर 25 नवंबर। ऑनलाईन जॉब दिलाने के नाम से ठगी करने के आरोपी को कुम्हारी पुलिस द्वारा झारखण्ड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा 350400/- रूपये का टेलिग्राम ऐप में ऑनलाईन जॉब के नाम पर ठगी किया गया था।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि प्रार्थी गुरूमुख सिंह पिता सुखविन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष पता हाउसींग बोर्ड कुम्हारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात गोबाईल नंबर 8294391411 धारक द्वारा प्रार्थी को पार्ट टाईम जाब कर 500/- रूप्ये से 50000/- हजार रूप्ये कमा सकते हो का लालच देकर प्रार्थी थोडी-थोडी रकम कर कुल 350400/- रूपये को ठगी करने पर अपराध कमांक 24/2024, धारा 420 के तहत कायम किया गया। निरीक्षक जे. आर. कुर्रे थाना प्रभारी थाना कुम्हारी को प्राप्त सायबर सेल भिलाई से ठगी किये जाने वाले अज्ञात मोबाईल धारक दौलत कुमार पिता स्व. सत्य नारायण गहतो उम्र 24 वर्ष पता लाल बथान करगिल पंचायत मखमलपुर पोष्ट रामपुर थाना मुफ्फसिल जिला साहेबगंज झारखण्ड़ के बारे में जानकारी प्राप्त होने से दीगर राज्य जाने अनुमति प्राप्त होने पर निरीक्षक थाना प्रभारी थाना कुम्हारी जे.आर. कुर्रे व हमराह आरक्षक 444 लेखराज निषाद, आरक्षक 581 रविकांत श्रीवास गिरफ्तारी हेतु रवाना हुए थे ।

जिसे दीगर राज्य झारखण्ड में पतासाजी कर मोबाईल धारक आरोपी को पकडा गया जो अपराध स्वीकार कबूल पाये जाने पर उक्त आरोपी को न्यायालय के 24 नवंबर को पेश किया गया, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग निरूद्ध किया गया है। अपराध क्रमांक 24/2024 420 आरोपी दौलत कुमार महतो पिता स्व. सत्य नारायण महतो उम्र 24 वर्ष पत्ता लाल बथान करगिल पंचायत मखमलपुर पोष्ट रामपुर थाना मुफ्फसिल जिला साहेबगंज झारखण्ड।