बलौदाबाजार हिंसा : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की याचिका पर सुनवाई कल हाई कोर्ट में

बलौदाबाजार हिंसा : भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की याचिका पर सुनवाई कल हाई कोर्ट में


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 24 नवंबर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई अब 25 नवंबर को होगी। इससे पहले 20 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान केस नंबर से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

13 नवंबर को पेश अर्जी में यादव के अधिवक्ता ने सुनवाई की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद 20 नवंबर की तारीख तय की गई थी।

मालूम हो कि बलौदाबाजार पुलिस ने 14 नवंबर को सीजेएम कोर्ट में 449 पन्नों का विस्तृत अभियोग पत्र दाखिल किया है, जिसमें आगजनी से जुड़ी जानकारी और सबूत शामिल किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने हिंसा को भडक़ाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ। देवेंद्र यादव पर कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।