दुर्ग 24 नवंबर । 37 छ.ग. बटालियन एनसीसी दुर्ग में 76 वां एनसीसी दिवस समारोह मानस भवन दुर्ग में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 37 सी जी बटा एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कर्नल मकसूद अली खान ने की |

विभिन्न महाविद्यालय से कार्यक्रम में सम्मिलित कैडेटों को सम्बोधित करते हुए कहा की एनसीसी ने युवाओं में चरित्र, साहस, भाईचारा और साहस की भावना के साथ साथ निस्वार्थ सेवा आदर्शों का विकास करना है। ताकि वे देश के लिए उपयोगी नागरिक बन सके एवं एनसीसी की देश के लिए सहभागिता को बतलाया और एनसीसी कैडेट्स के विभिन्न समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी दिवस के अवसर पर बटालियन द्वारा रक्तदान शिविर की आयोजन किया गया। जिसमे एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा 47 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर में दुर्ग चिकित्सालय से डॉ. एंथनी एवं 12 टीम मेंबर्स साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता संध्या, सुरेश, पिल्लई एवं टीम के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया | एचडीएफसी बैंक से अधिकारी गण उपस्थित थे| अंत में बटालियन सूबेदार मेजर भूपति थापा के द्वारा रक्तदान शिविर हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सुरेखा जवादे एवं आभार प्रदर्शन कैप्टन के जे मण्डल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्था के एनसीसी आधिकारी , के. चंद्रकांत साहू, ले. निलेश तिवारी , ले. संतोष मिश्रा, ले. हरीश कश्यप, ले. मनोज चंद्रावत, ले. संतोष यादव, ले. श्रीकांत प्रधान एवं अंजुल राय तथा 37 बटालियन एनसीसी दुर्ग के एनसीओज, जेसीओज एवं लगभग 350 कैडेट्स उपस्थित रहे।


