ITI के ज्वाइंट डायरेक्टर से दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, दो बाईक सवार सीसीटीवी में कैद, चप्पा चप्पा छान रही छत्तीसगढ़ पुलिस

ITI के ज्वाइंट डायरेक्टर से दिनदहाड़े 3.5 लाख की लूट, दो बाईक सवार सीसीटीवी में कैद, चप्पा चप्पा छान रही छत्तीसगढ़ पुलिस


🛑बेटी की है शादी, जेवर खरीदने पहुंचे बाजार, लुटेरों का निशाना बने अफसर

सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 नवंबर। वैवाहिक आयोजन को लेकर गहने खरीदने रूपयों भरा थैला लेकर पैदल चल रहे आईटीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर पीछे से आ रहे बाइक सवार 2 लुटेरों के मनसूबे भांप ने सके और पलक झपकते ही बाईक सवार थैला छीन फरार हो गए हैं। गने उनका थैला छीन लिया। लूट की यह वारदात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला के सबसे व्यस्ततम इलाके सदर बाजार में हुई है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। लुटेरे अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

आपको बता दें कि सरकंडा के खमतराई में रहने वाले अवनीश सोनी कोनी स्थित आईटीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर हैं। उनके परिवार में बेटी की शादी है। गुरुवार को वो अपने बेटे को लेकर बैंक गए, वहां से 3 लाख 50 हजार रुपए निकाल कर बेटे के साथ सदर बाजार पहुंचे। इस दौरान उनका बेटा कार में ही बैठा था। ज्वाइंट डायरेक्टर अवनीश सोनी को अचानक हुई इस घटना के बाद कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने तत्काल शोर मचाते हुए घटना की जानकारी लोगों को दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच बाइक सवार लुटेरे भाग निकले। बाजार में लूट की वारदात सामने आते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग चौक चौराहों पर नाकेबंदी भी की लेकिन पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।